फ़र्ज़ी डॉक्टर ने इंजेक्शन देकर, इलाज के लिए आई महिला के साथ किया दुष्कर्म

गाज़ियाबाद। राजधानी दिल्ली और उसके आस पास महिलाओ के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी तरह की एक वारदात खोड़ा के इंदिरा विहार कालोनी से आई है जहाँ पर क्लीनिक चलाने वाले दो झोलाछाप साकिब और जकी ने दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बात का पता महिला के पति को पता चले पर खोड़ा थाने में केस दर्ज करवा दिया है। महिला के पति ने बताया है कि धोखे से जकी उनकी पत्नी को साकिब के घर ले गया। दरअसल लंबे समय से ठीक नहीं हो रही खांसी के उपचार के बहाने दोनों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर घिनौनी करतूत की। पुलिस ने सोमवार को साकिब को गिरफ्तार कर लिया है और जकी की तलाश की जारी है।

doctor arrested for gangrape woman patient along with friend in clinic  ghaziabad khora area - दवा लेने आई महिला को डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन, फिर  क्लीनिक में ही दोस्त के संग

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी की तबीयत काफी दिन से खराब थी। वह दिल्ली में एक चिकित्सक से उपचार करा रही थी। आराम नहीं मिलने पर साकिब से फोन पर संपर्क किया। वह पहले साकिब के पास उपचार के लिए आ चुकी थी। वह खुद को एमबीबीएस की डिग्री वाला डॉक्टर बताता था। उसने उनकी पत्नी को इलाज के लिए क्लीनिक पर आने के लिए कहा। 7 जून को वह गई तो दवा देकर भेज दिया। आराम नहीं मिलने उसे फोन पर बताया तो उसने फिर से बुलाया। वह 19 जून को जब वह आई तो क्लीनिक बंद था। पास में ही क्लीनिक चलाने वाला झोलाछाप आया और बोला कि साकिब घर पर है। वह उसे साकिब के घर ले गया। महिला के पति का आरोप है कि घर पर साकिब ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया । इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया।
महिला के पति का कहना है कि दुष्कर्म के बाद पत्नी गुमसुम हो गई। पूछने पर भी कुछ बता नहीं रही थी। कई बार पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ साकिब और जकी नाम के झोलाछाप ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान की वीडियो भी बना ली है। धमकी दी है कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पति का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने पर उसने केस दर्ज कराया।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश अभी जारी है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment