राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। यहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्ष के मासूम बच्चे का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मृत बच्चे की पहचान वंश के रूप में हुई हैं। यह वारदात नरेला इलाके की हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं और मां का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वारदात की जानकारी पुलिस को मंगलवार देर शाम मिली थी। जब नरेला पुलिस स्टेशन में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके गले पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद बंकानेर के ओम विहार कॉलोनी में तुरंत एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां बच्चे की मां कोमल ने पुलिस को बताया कि उसका कई महीनो से अपने पति से विवाद चल रहा था। इसकी वजह से वह पति से अलग रह रही थी। कोमल का आरोप हैं कि उसका पति को शराब की लत थी और वह आये दिन झगड़ा करता था। साथ ही वह कुछ खास काम भी नहीं करता था।
कोमल ने बयान में बताया कि उसका छोटा बेटा सुबह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तक वह घर नहीं लौटा। पुलिस अधिकारी ने अनुसार, बाद में कोमल को उसके पति का कॉल आया था, जिसमे उसने अपने बेटे की हत्या करने की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि लड़के के शरीर पर गर्दन पर चोट के निशान थे। जिससे संकेत मिलता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई होगी। आरोपी पिता वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया हैं। जिसके लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। हालांकि, पुलिस ने नरेला थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।