दिल्ली के जहांगीर पूरी इलाके में लगी आग : दमकलकर्मी अंकित सिलेंडर विस्फोट में झुलसे

दिल्ली के जहांगीर पूरी इलाके में आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी अंकित सिलेंडर विस्फोट से झुलस गए , जिन्हे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जहांगीर पूरी इलाके के E -ब्लॉक में आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी सिलेंडर विस्फोट से झुलस गए। उनकी पहचान अंकित के रूप में की गई है। जिन्हे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आग बुझाते समय घर में रखे गैस सिलेंडर का विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है की मकान में रहने वाले एक युवक की और से पहले खुद को आग लगाने की धमकी दिए जाने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार : शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे दमकल विभाग को मकान संख्या 1747 , E _ ब्लॉक के जहांगीरपुरी में आग लगने की सुचना मिली थी। सुचना मिली थी। सुचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया इस दौरान दमकल कर्मी अमित आग बुझाने में जुटे थे।

सिलेंडर विस्फोट की चपेट में आए दमकलकर्मी अमित

तभी सिलेंडर में विस्फोट होने की भी सुचना मिली थी। इसकी चपेट में आने से अंकित झुलस गए। हादसे के बाद साथी दमकलकर्मी ने उन्हें जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहीँ दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पालिया।

फ़िलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Comment