हौज खास बुटीक की दुकान में लगी आग ; महज 45 मिनट में आग पर पाया काबू

दक्षिण दिल्ली के हौज खास में मंगलवार सुबह एक बुटीक की दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने महज़ 45 मिनट में काबू पा लिया। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

दक्षिण दिल्ली : हौज खास में मंगलवार सुबह एक बुटीक की दुकान में आग लग गई। आग ईमारत की पहली मंजिल पर स्तिथ दुकान में लगी थी। सुचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां समय पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने महज 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी की घायल होने की सुचना नहीं मिली है।

दमकल विभाग के अनुसार , मंगलवार सुबह करीब 7 : 30 बजे हौज खास स्तिथ डीसीपी कार्यालय के सामने शाहपुर जाट के ईमारत में आग लगने की सुचना मिली थी। इसके बाद घटना स्थल पर दमकल की छह गाड़ियो को भेजा गया।

जाँच में पता चला की आग ईमारत की पहली मंजिल पर स्तिथ दुकान में लगी थी। दुकान लगभग 144 वर्ग गज है। ईमारत में बेसमेंट भूतल और तीन ओर मंजिले हैं दमकल विभाग के अनुसार सुबह 8 : 15 पर आग पर काबू पा लिया गया था।

फ़िलहाल आग लगने के कारण का पता अभी नहीं लगया गया है।

Leave a Comment