राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके राजा गार्डन में एक एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सोमवार दोपहर महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने इतना भयानक रूप ले लिया कि लपटों ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर काम कर रहे कर्मचारी फंस गए। इस हादसे की वजह से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य की हालात गंभीर बताई जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, बीती दोपहर 3:00 बजे के करीब पुलिस को मोती नगर थाने में सूचना मिली कि राजा गार्डन रिंग रोड स्थित महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग लग गई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, थाना मोती नगर के SHO और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां आग मुख्य रूप से शोरूम के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी। दमकलकर्मियों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं, इस बीच थर्ड फ्लोर पर काम कर रहे चार कर्मचारी अंदर ही फंस गए थे। लेकिन दमकलकर्मियों ने चारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो लड़कियों और एक लड़के को मृत घोषित कर दिया। तीनो शोरूम में बतौर वर्कर के रूप में कार्यरत थे। चौथे कर्मचारी संदीप का अस्पताल में इलाज जारी हैं और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा हैं कि एक हादसे में एक दमकलकर्मी भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस के मुताबिक, चार लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है और आगे की जांच की जा रही है कि आग लगने की वजह क्या थी। शुरुआती आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी, लेकिन सही कारण की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं। इस हादसे से बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं और इलाके में हड़कंप मच गया हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।