दिल्ली से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। यहां कूड़ा बीनने वाले युवक की कैंची से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सागर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इस संबंध में 23 साल के आरोपी रोशन को गिरफ्तार किया हैं। जबकि, उसका छोटा भाई नितेश फरार हैं। घटना रविवार सुबह की हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 9:40 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमे बताया गया कि सागर नामक एक व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ हैं, जिस पर चाक़ू से कई वर भी किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि मृतक के शव के सीने, कूल्हे, नितंब और सिर पर कई घाव थे, जो किसी धारदार हथियार से हिंसक हमले का संकेत दे रहे थे। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक टोपी, एक जोड़ी चप्पल और एक सुई के साथ एक सिरिंज भी बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमे दो संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुबह उसका और उसके छोटे भाई नितेश का सागर से झगड़ा हुआ था। इससे पहले तीनों ने पार्क में एक साथ गांजा का सेवन किया था, जिसके दौरान सागर ने कथित तौर पर रोशन का मोबाइल फोन चुरा लिया और उसे बेच दिया। जब हमने सागर से पूछा तो उसने आरोप से इनकार कर दिया। जिससे उनके बीच तीखी बहस छिड़ गई।
अधिकारी ने बताया कि रोशन ने दावा किया कि उसके भाई ने पीड़ित को पकड़ रखा था, जबकि उसने सागर के पास मौजूद कैंची से उस पर कई बार वार किया। हालांकि पुलिस ने रोशन को गिरफ्तार कर लिया हैं और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया हैं। उसके कबूलनामे के आधार पर हत्या का हथियार तिकोना पार्क से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं और सह-आरोपी नितेश को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।