प्रेमिका के होने वाले पति को किया अगवा फिर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां रामपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के मंगेतर को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर मंगेतर को पहले अगवा किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान निहाल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 22 साल थी।

पुलिस ने किया घटना का खुलासा

पुलिस ने बताया कि 14 जून 2025 को निहाल की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने छानबीन की और पता लगाया कि दो लोगों ने निहाल को अगवा किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

प्रेम संबंध में हुई हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी का संबंध मृतक की मंगेतर के साथ था और इसी कारण से हत्या की गई है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment