‘गुलजार सिंह ने नहीं लिया हरपाल चीमा का नाम’, संजय सिंह ने BJP-अकाली दल पर साधा निशाना

चंडीगढ़.

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बदनाम करने के लिए साजिश रच रही भाजपा, अकाली और कांग्रेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस जग्गा सिंह को भाजपा अपना ‘‘भाई’’ बता रही है, वह नशा तस्कर है और उस पर एनडीपीएस समेत 9 केस दर्ज हैं, जबकि मोहन जीत सिंह पर भी 8 केस दर्ज हैं।

विपक्ष दलों ने गुलजार सिंह पर भी दबाव बनाकर ‘‘आप’’ के खिलाफ बयान दिलवाया। ये लोग पंजाब को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। आज जब भगवंत मान सरकार अभियान चलाकर अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की सरकारें में लाए गए नशे का खात्मा कर रही है तो इसे रोकने के लिए सभी एकजुट हो गए हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी पंजाब को बदनाम करने की भाजपा, कांग्रेस और अकाली की साजिश को सफल नहीं होने देगी।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment