हरियाणा सचिवालय और सीएम हाउस को फिर उड़ाने की धमकी मिली, मची अफरातफरी

हरियाणा 
हरियाणा सचिवालय और सीएम हाउस को फिर उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी कॉल पर आई है। इसके मद्देनजर सीएम हाउस और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  आज यानी शुक्रवार को हरियाणा सचिवालय और सीएम हाउस में दोपहर 4 बजे धमकी भरी कॉल आई है। इस सूचना से अफरातफरी मच गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर सचिवालय खाली कराया। बिल्डिंग और आसपास के इलाके में बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें गुरु अर्जन देव की जयंती के कारण आज सरकारी कर्मचारियों का आरएच (रिस्ट्रिक्टिड हॉलिडे) होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम है, जबकि पंजाब सचिवालय में अवकाश है। 

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
इससे पहले, 22 मई को चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह साढ़े 11 बजे मेल भेजकर धमकी दी गई। इसके तुरंत बाद कोर्ट रूम खाली करा लिए गए। करीब ढाई घंटे तक बम और डॉग स्क्वायड से खाली किए परिसर की जांच की। कोर्ट की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित की गई। हालांकि जांच में यहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला। दूसरी ओर वहीं 21 मई को गुरुग्राम, फतेहाबाद, और अंबाला में लघु सचिवालय और DC ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment