अवैध संबंधो से नाराज पति ने पत्नी की काटी नाक

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां अवैध संबंधो से नाराज़ पति ने अपनी ही पत्नी की नाक अपने दांतो से काटकर अलग कर दी। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। पीड़ित महिला की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई हैं। वहीं, आरोपित पति की पहचान रामखेलावन के रूप में हुई हैं।

दरअसल, यह मामला जिले में थाना हरियावा के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव का है। जहां पर रहने वाले रामखेलावन की पत्नी पूजा देवी का गांव के ही रहने वाले सुशील कुमार नामक व्यक्ति से पिछले 10 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था और जब पति को इस बात का पता चला तो उसने प्रेमी से बात करने के लिए मना कर दिया। उसके बाद पति के टोकने से नाराज होकर पत्नी बुधवार सुबह गांव में अपने प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई।

लेकिन कुछ देर बाद ही जब पति को पता चला तो वह पीछे से पहुंच गया। पति ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया और घर चलने के लिए कहा लेकिन महिला ने वापस लौटने से इंकार कर दिया। महिला के बार-बार इंकार करने पर गुस्से में पति ने सबके सामने ही उसकी नाक अपने दांतो से काटकर अलग कर दी। जिसके बाद गंभीर हालत में महिला का प्रेमी कटी हुई नाक लेकर थाने पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment