शक़ एक ऐसी बीमारी हैं जिसका कोई इलाज नहीं हैं। कुछ ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे। दिल्ली पुलिस ने 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार। जिसे शक़ था कि उसके पति का किसी और महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। पीड़ित महिला का आरोप हैं कि उसकी पहचान चुराकर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया और उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब आरोपी महिला को अपने पति की एक तस्वीर पर नजर पड़ी। साल 2023 में शादी करने वाली इस महिला ने देखा कि उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पीड़िता भी थी। इतना ही नहीं बल्कि, पति ने सोशल मीडिया पर पीड़िता को फॉलो भी किया हुआ था। बस, यहीं से शक आरोपी महिला को शक की बिमारी लगी। उसे लगा कि उसका पति पीड़िता में खास दिलचस्पी ले रहा है,और उसका पीड़िता से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं।
इस शक को यकीन में बदलने के लिए जो महिला ने किया वह किसी साइबर थ्रिलर फिल्म से कम नहीं। महिला ने पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें चुराईं और एक फर्जी अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से उसने न सिर्फ पीड़िता के दोस्तों को मैसेज भेजे बल्कि सहकर्मियों को भी मैसेज भेजे,यही नहीं महिला ने अपने पति की भी जांच करने की कोशिश की। मकसद यह था कि उसे यह देखना था कि क्या उसका पति इस फर्जी अकाउंट पीड़ित महिला से बात करता है या नहीं !
पुलिस उपायुक्त (DCP) राजा बंथिया ने बताया, ‘आरोपी महिला ने पीड़िता की तस्वीरें अपने जानकारों से प्राप्त कीं और एक फर्जी प्रोफाइल बनाया। उसने अपने पति के अकाउंट से पीड़िता को गलत मैसेज भी भेजे, जिसके बाद पीड़िता ने उसे ब्लॉक कर दिया।’ लेकिन यह कहानी इतने पर ही खत्म नहीं हुई। आरोपी महिला ने फर्जी अकाउंट से पीड़िता के दोस्तों और सहकर्मियों को भी परेशान करना शुरू कर दिया।
दिल्ली की रहने वाली पीड़िता ने जब यह सब देखा कि कोई अनजान व्यक्ति उसकी पहचान का गलत उपयोग कर रहा है, तब उसने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने दिल्ली के नांगलोई में दंबिश की और 26 वर्षीय आरोपी को धर दबोचा। पुलिस को उसके पास से वह मोबाइल फोन और SIM कार्ड भी बरामद हुआ, जिसका उपयोग आरोपी महिला ने इस साइबर अपराध में किया था। पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूल कर लिया हैं।