दिल्ली में रिश्ते हुए शर्मसार – महिला पर बनाया अन्य 2 लोगो के साथ सोने का दवाब, मना करने पर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं जिसने रिश्तो पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 35 वर्षीय सुनीता नामक महिला की हत्या कर उसके शव को बेड बॉक्स में छुपा दिया गया। जानकारी के अनुसार, सुनीता के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान भी देखने को मिले है। पुलिस ने शुरुवात में एक युवक को गिरफ्तार किया था जो सुनीता का प्रेमी बताया जा रहा है। आपको बता दे सुनीता पहले से ही शादीशुदा थी और वह तीन बच्चों की मां है और उसके आरोपी व्यक्ति के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था और अक्सर वो घर वालों से छुपकर उससे मिला करती थी।

क्या है पूरा मामला ?
मृतिका सुनीता का अपनी ही गली के चौक पर एक मीट शॉप के संचालक को अपना दिल दे बैठी थी। वो दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे और अक्सर सुनीता अपने घर वालो से छुप कर अपने प्रेमी से मिलने जाया करती थी। वारदात वाले दिन सुनीता अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जाने के बहाने घर से निकलती हैं, काफी लम्बे समय तक घर वापस ना लौटने पर घर वाले परेशान होकर पुलिस को लापता होने की जानकारी देते है। वहीं सुनीता का शव उसके प्रेमी के पीजी (पेइंग गेस्ट) के रूम के बेड बॉक्स से मिलती है।

आरोपी के चाचा और दोस्त से नहीं बनाए संबंध इसलिए ले ली जान ?

पुलिस के अनुसार, सुनीता जिस दौरान अपने आरोपी प्रेमी के साथ पेइंग गेस्ट रूम में मौजूद थी वह पर आरोपी के चाचा और उसका एक दोस्त भी कमरे में दाखिल हो जाता हैं। इस दौरान आरोपी ने मृतिका सुनीता पर जबरन उसके चाचा और दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बनाया, लेकिन जब सुनीता ने इसका विरोध किया तब उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

आरोपियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने सुनीता को जमीन पर पटक दिया, मुँह दबाया और गाला घोटा व चाकुओं से कई गंभीर वार कर सुनीता की हत्या कर दी गई और सुनीता के शव को पीजी के बेड के अंदर छुपा देते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीजी मालिक ने पूछताछ के दौरान बताया कि अक्सर आरोपी एक महिला के साथ कुछ घंटे के लिए रूम में आता है। शाम को वापस लौटते वक़्त जब मालिक ने देखा की कमरे का दरवाज़ा खुला हुआ हैं और आरोपी युवक मोके से फरार हैं। घबराहट और शक के चलते कमरे के अंदर जब देखा बेड के अंदर से पैर लटकता हुआ दिखाई दिया, बेड खोलने पर महिला की लाश मिली थी और उसने पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी। CCTV खंगालने पर पाया गया की सुनीता अपने प्रेमी (मुख्य आरोपी ) के साथ पीजी में दाखिल होती है, वहीं अन्य 2 व्यक्ति भी उस दौरान वह मौजूद बताये जा रहे हैं।

तीन की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले ने संज्ञान लेते हुए, 22 वर्षीय सुनीता के प्रेमी (मुख्य आरोपी) समेत 2 अन्य लोग-उसके 50 वर्षीय चाचा एवं 52 वर्षीय चाचा के दोस्त​ को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक के रूप में करी गयी हैं | बाकी दोनों लोगो को वारदात में मदद करने और शामिल होने की वजह से गिरफ्त में लिया गया हैं।

Alka Madak
Author: Alka Madak

Leave a Comment