दिल्ली के खानपुर में फ्रिज धमाका होते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हैरानी की बात तो यह है रसोई घर में 4 एलपीजी सिलेंडर रखे थे , जिससे लोगों में दहशत फैल गया। सुचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर हादसे वाली जगह पहुंची और सूझ बुझ से लोगों की जान बचाई।
नई दिल्ली : साउथ दिल्ली के खानपुर स्तिथ जवाहर पार्क में रविवार दोपहर फ्रिज में धमाके के बाद आग लग गई , जिस घर में आग लगी उस घर के पास बने रसोई घर में 3 बड़े और 1 छोटा सिलेंडर रखा हुआ था। आग फैलने से सिलेंडरों के फटने का डर बढ़ गया , आग लगने की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची नेब सराय थाना पुलिस ने सूझ बुझ दिखाकर चारों सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दमकल की टीम हादसे वाली जगह पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक , रविवार दोपहर 12 बजे करीब, मकान में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। सुचना मिलते ही पुलिसकर्मी समय पर हादसे वाली जगह पहुंची। शुरूआती जानकारी में सामने आया की फ्रिज धमाके के बाद आग लगी थी।
हादसा मकान के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ
आग लगते ही वहां मौजूद लोग बाहर निकल आए , पर ऊपर की मंजिलो पर रहने वाले लोग फंस गए , जिस घर में आग लगी थी उस घर के पास मौजूद रसोई में तीन बड़े एलपीजी सिलेंडर और एक छोटा एलपीजी सिलेंडर था ,एलपीजी सिलेंडर की वजह से आग का खतरा और बढ़ गया। हलाकि की स्तिथि की गंभीरता देखते हुए हेड कांस्टेबल विष्णु , मनोज ,अब्दु और देवेंदर ने अपनी जान जोखिम में डालकर गीले कपड़ो की मदद से गरम सिलेंडर को आग वाली जगह से दूर हटाया।
पुलिसकर्मियों की सूझबूझ ने बचाई जान
पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने का खतरा टल गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। DCP अनंत मित्तल ने पुलिस कर्मियों की सूझ बुझ की जमकर सराहना की। पुलिस के अनुसार , हादसे वाला मकान ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिल का है। फ़िलहाल आग लगने के कारणों की जाँच जारी है।