भारत के सिवा भगवान शिवजी और कौन से देशो में पूजे जाते है ? चलिए जानते हैं

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा, जिसमें रक्षाबंधन का त्योहार भी शामिल है। भगवान शिव की पूजा न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी की जाती है। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में जहां भगवान शिव की पूजा की जाती है।

नेपाल, भगवान शिव का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में स्थित है, जो सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आकर्षित करता है। मान्यता है कि पशुपतिनाथ के दर्शन से पशु योनि में जन्म लेने से मुक्ति मिलती है। श्रीलंका, मुन्नेश्वरम मंदिर श्रीलंका का एक प्राचीन मंदिर है, जो रामायण काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि भगवान राम ने रावण के संहार के बाद इसी मंदिर में भगवान शिव की पूजा की थी। मलेशिया, अरुल्मिगु श्रीराजा कलिअम्मन मंदिर मलेशिया में स्थित है, जो अपने अनोखे कांच के निर्माण और 3,00,000 रुद्राक्षों से सजी दीवारों के लिए प्रसिद्ध है।

इंडोनेशिया, प्राम्बन्न मंदिर इंडोनेशिया के जावा में स्थित है, जो लगभग 850 ईसा पूर्व बनाया गया था। सावन में यहां की सुंदरता देखने लायक होती है। ऑस्ट्रेलिया, मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर न्यू साउथ वेल्स में स्थित है, जो दुनियाभर में मशहूर है। पाकिस्तान, कटास राज मंदिर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है, जो भगवान शिव को समर्पित है। साउथ अफ्रीका, जोहांसबर्ग में 2013 में भगवान शिव की अर्धनारीश्वर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जो 90 टन स्टील से बनी है। इन सभी स्थानों पर सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा और उत्सव बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment