जिस त्योहार पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है, उससे पहले ही कलयुगी पत्नी ने अपने पति को तोफे में यमलोक के दर्शन करवाए । एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया ।इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैली है
दिल्ली एनसीआर : जिम ट्रेनर प्रेमी ने पति पर चाकू से एक-दो नहीं, बल्कि 12 बार वार किए! इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
खबर गाजियाबाद की है, जहां एक महिला पर अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
महिला के जिम ट्रेनर के साथ प्रेम संबंध थे। आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते जिम ट्रेनर ने महिला के पति पर चाकू से एक-दो नहीं, बल्कि 12 वार किए।इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी और उसके जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी और इसमें किसकी क्या भूमिका रही।
करवाचौथ से ठीक पहले सामने आई इस घटना ने रिश्तों और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच कर रही है , और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।