दिल्ली के द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ गहरे सीवर की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से तीन श्रमिक मिट्टी के नीचे डब गए। हादसा बुधवार शाम का हैं। जैसे-तैसे कर मौके पर ही मौजूद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई गई। जिसके बाद में तीनों श्रमिकों को बहार निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहाँ एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर, बिहार निवासी 22 वर्षीय पिंटू कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को इस हादसे की सूचना दी गई,पुलिस ने इस मामले की छानबीन करने के बाद लापरवाही से दर्ज कर लिया। इसके अलावा भी बाकी श्रमिकों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि सूरखपुर रोड, नवीन प्लेस के सामने, बाबा हरिदास नगर में गहरे सीवर का काम चल रहा था। जहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद श्रमिकों द्वारा वहां पंप सेट करने की तैयारी चल रही थी। उस बीच पंप के अंदर तीन मजदूर काम में लगे थे।
शाम करीब 4:45 बजे अचानक गड्ढे के किनारे की मिट्टी मजदूरों पर गिर गई और वह मिट्टी के नीचे दब गए। JCB के सहायता के जरिए मिट्टी हटाई गई। जिसमे से दो मजदूरों को वक़्त रहते निकाला गया जबकि पिंटू काफी देर बाद निकला। घायलों की शिनाख्त समस्तीपुर बिहार निवासी मुकेश (22) और विनोद (27) के रूप में हुई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, निजी ठेकेदार ने काफी गहरा गड्ढा खोद दिया था। उस दौरान सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा गया। इस हादसे के बाद पुलिस ठेकेदार से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।