दिल्ली में यमुना नदी में डूबने से मामा की हुई मौत, भांजे की तलाश जारी

दिल्ली। दिल्ली की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पितृ पूजा के लिए गए मामा और उनके भांजे यमुना नदी के दलदल में फंसने के कारण बह गए। इस हादसे में मामा का शव तो बरामद कर लिया गया है, लेकिन 14 वर्षीय भांजे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक मामा की पहचान स्वरूप नगर निवासी हीरा भगत के रूप में हुई है, जबकि भांजे का नाम आलोक बताया जा रहा है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, यह घटना वज़ीराबाद क्षेत्र की है, जहाँ जितिया व्रत के अवसर पर परिवार अपने पूर्वजों की पूजा करने यमुना नदी के तट पर गया था। इस दौरान एक दुखद हादसा हो गया। मामा और भांजा नदी के किनारे पितृ पूजा कर रहे थे, तभी तेज़ बहाव के कारण भांजा नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मामा ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश तेज़ बहाव के कारण वह भी डूब गए और नदी में बह गए।

पुलिस की कार्रवाई

परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुँचे और तलाशी अभियान शुरू किया। खोजबीन के दौरान मामा का शव तो मिल गया, लेकिन भांजे का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। इस समय परिवार में शोक की लहर दौड़ रही है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस गोताखोरों की सहायता से भांजे की तलाश में जुटी हुई है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment