उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। जहां मामूली विवाद में एक 17 वर्षीय लड़के के पैर में चाकू घोंप दिया गया। जिससे वह घायल हो गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही फरार हो गए थे। मंगोलपुरी पुलिस को इस घटना की जानकारी शाम करीब 7:00 बजे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल से मिली।
घायल युवक को डॉक्टरों ने बयान के लिए समर्थ घोषित कर दिया। जिसके बाद घायल युवक ने पुलिस को बताया कि हमला शाम करीब 5:30 बजे हुआ, जब वह अवंतिका बाजार से लौट रहा था। उस दौरान जब वह मंगोलपुरी पार्क के पास पहुंचा, तो कुछ लड़कों का एक समूह उसके पास आया। उस बीच उनमे कहासुनी हो गई। जिसके बाद जब उसने भागने की कोशिश की, तभी उनमें से एक ने उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया।
इसके बाद उसके जांघ से खून बहता देख लड़को का समूह वहां से भाग गया। उसके बाद एक स्थानीय लड़के ने घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया, जहां पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही हैं तथा उसका इलाज जारी हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं और मामले की जाँच जारी हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।