उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और उसे चाक़ू से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था। यह वारदात जिले के पचटोरवा गांव की है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात मोहम्मद इब्राहिम और उसके गांव के ही एक युवक ज़ीशान के बीच किसी बात को लेकर फोन पर तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद यह बहस शुक्रवार को हिंसा में बदल गई जब ज़ीशान अपने भाई वसीम के साथ गांव पहुंचा तब शुक्रवार दोपहर ज़ीशान और इब्राहिम के बीच गांव में झगड़ा हुआ, झगडे के दौरान ज़ीशान ने चाक़ू से इब्राहिम के सीने पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इब्राहिम को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। साथ ही हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया हैं। हालांकि पुलिस फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।