पैसो की लालच में कर दी नाबालिक दोस्त की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पैसे हड़पने के लिए नाबालिक लड़के को तीन दोस्तों ने यमुना नदी में डूबाकर मार डाला।

56,100+ Arrest Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock |  Handcuffs, Police arrest, Policeजानकारी के अनुसार 19 मई के दिन नाबालिक बच्चे को उसके तीन दोस्त उसके घर से बुलाकर ले गए थे कुछ घंटे बाद उन्हीं दोस्तों ने मृतक के परिवार को अपने दोस्त की नदी में डूबने की सोचना दी। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की , जिसके बाद पुलिस ने मामले का FIR दर्ज कर जाँच कर रही है। जाँच में पता चला की उन्ही दोस्तों ने उसको डूबकर मार डाला क्यूँकि मृतक की जेब में 12 हज़ार रुपये थे और उसी पैसो को हड़पने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की मृतक के हाथ पैर बांधने हुए थे और उसके शव पर चोटों के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज किया। मृतक की पहचान 16 वर्ष के सुहैल के रूप में हुई है। दो दिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सुहैल के शव को यमुना नदी से बरामद किया था। आगे की कारवाही अभी जारी है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment