अब टिकट लेकर घूम सकेंगे केजरीव!ल के पुर!ने ‘शीशमहल ‘ आव!स में

जनता के पैसे से बने ‘शीशमहल’ का अब जनता ही करेगी दीदार,अगले हफ्ते खुलेगी एंट्री।

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में कैबिनेट प्रवेश वर्मा ने आज मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेस वार्ता की। प्रवेश वर्मा ने प्रेससवार्ता में केजरीवल पर जम के निशाना साधा। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा सालो से दिल्ली के लोग शीशमहल देखना चाहते हैं। पहले कैबिनेट मीटिंग में यह तय हुआ की इस शीशमहल को स्टेट गेस्ट हाउस में बदला जाएगा लेकिन बाद में जनता की मांगो पर यह तय हुआ की अब इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने सरकारी आवास (6, फ्लैग स्टाफ रोड) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा के मुताबिक, अगले सप्ताह से इस परिसर के दरवाजे आम जनता के टूर के लिए खोल दिए जाएंगे।

मुख्य बातें:
अगले हफ्ते से टिकट लेकर आम लोग घूम सकेंगे परिसर।
पब्लिक के लिए खोलने से पहले मीडिया को कराया जाएगा विशेष टूर।
भविष्य में इस बंगले को ‘स्टेट गेस्ट हाउस’ (राज्य अतिथि गृह) बनाया जाएगा।

टिकट बुकिंग की सुविधा

उन्होंने कहा है की आगे की जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी। जैसे टिकट की कीमत , टिकट बुकिंग का तरीका एवं घूमने का सिस्टम।

Leave a Comment