मोबाइल छीनने का विरोध करने पर की चाक़ू घोंपकर हत्या

दिल्ली से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। जहां तीन नाबालिक बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने की कोशिश की। जब उस व्यक्ति ने इसका विरोध किया तब उसकी चाक़ू घोंपकर हत्या कर दी गई। साथ ही सामान लेकर फरार हो गए। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई हैं। घटना अशोक विहार जिले की हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के कब्जे से एक चाक़ू, मृतक का पर्श और आईडी कार्ड बरामद किया हैं। पुलिस ने बताया कि इन लड़को ने आसानी से पैसा कमाने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कहा कि उन्हें दीप चंद बंधु अस्पताल से अशोक विहार थाने में एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली। जहां उन्हें बताया गया कि कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा चाक़ू मारा गया और घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। यहां उन्हें पता चला कि पीड़ित के दाहिने हिस्से पर दो चाक़ू के गहरे घाव थे। साथ ही पीड़ित ने इलाज के दौरान ही अपना दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। निरंतर प्रयासों के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और आगे की क़ानूनी प्रकिया जारी हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment