बिजली के खंभे से बाइक टकराने पर दो लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतको की पहचान 21 साल के सचिन कुमार और 24 साल के उसके बहनोई धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई हैं। यह हादसा उस वक़्त हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वो संतुलन खो बैठे व सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

दरअसल, यह हादसा सौज गांव के पास की है, जब दोनों युवक बाइक से किसी पारिवारिक कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक सचिन अपनी बहन से मिलने के लिए रामपुरा गांव गया था और धर्मेंद्र के साथ किशनी लौट रहा था। जैसे ही दोनों युवक सौज गांव के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दत थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पास में लगे एक बिजली खंभे से टकरा गई। इसके बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुंरत बाद आसपास मौजूद लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को तुरंत सफाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। SHO अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को जानकारी दे दी गई हैं। फिलहाल पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास जारी हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment