अलीपुर के पास फ्लाईओवर का हिस्सा धंसा, ट्रैफिक बंद,गड्ढा करीब 4 से 5 फीट गहरा

अलीपुर।

बारिश के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,

इस बारिश के कोहराम की वजह से लोगो के घरो का सामान भी बह जा रहा हैं। और अब भारी बारिश का कहर अब राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा हैं। जिसके चलते कई हादसे भी हो रहे हैं व बाढ़, सड़क धंसने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर अलीपुर के पास से आया हैं। यहां एक फ्लाईओवर का हिस्सा धंस गया है।

भारी वर्षा के बाद फ्लाईओवर पर एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें एक ऑटो फंस गया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा का ड्राइवर घायल हो गया है। जिसे पास के अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत लेन को डाइवर्ट कर दिया गया ताकि अन्य गाड़ियां उस तरफ न आएं तथा कोई अन्य हादसा होने से लोगो को बचाया जाए।

हालांकि, पुलिस ने उस पूरे रस्ते को बंद कर दिया। फ्लाईओवर पर बने गड्ढे के आसपास दरारें भी दिखाई दे रही हैं। यह गड्ढा करीब चार से पांच फीट गहरा है और फ्लाईओवर जमीन से लगभग 30 से 40 फीट की ऊंचाई पर है। बता दें, राजधानी दिल्ली इन दिनों लगातार बारिश और बाढ़ से जूझ रही है। जिसमे इस तरह के हादसे देखने को मिल रहे हैं। राजधानी क्षेत्र में कुदरत का कहर बरप रहा है, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, सैलाब तबाही के निशान छोड़ रहा है. पानी अब यहां रिहायशी इलाकों में घुस रहा हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment