पेट्रोलिंग कर रहे हेड कॉन्स्टेबल पर सर्जिकल ब्लेड से हमला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को बयन करने वाली एक वारदात दिल्ली के मायापुरी से सामने आ रही है जहाँ पर गश्त यानी पेट्रोलिंग के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने हमला सर्जिकल ब्लेड से किया था।

22,900+ Surgical Knife Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images -  iStock | Surgical knife icon

घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों हमलावर आपस में भाई हैं इनमें एक का नाम विशाल और दूसरे का दूसरे का कृष्ण है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। हमले को लेकर उनसे पूछताछ अभी जारी है। जानकारी के अनुसार इस हमले से हेड कॉन्स्टेबल को गंभीर चोटे आई है। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं घायल हेड कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दोनों हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment