दिल्ली में पैसो के विवाद को लेकर शख्स की पेचकस से गोदकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय नफीज के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख आरोपी समेत एक ही परिवार के पांच लोगो को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी तथा पीड़ित पडोसी थे।

जानकारी के मुताबिक, नफीज इलाके में एक दुकान चलाता था। शक्रवार रात नफीज का अपने पड़ोसियों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले उठा और नफीज पर पेचकस से वार कर दिया गया। जिससे नफीज घायल हो गया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि नफीज का अपने पड़ोसियों से पहले भी पैसो को लेकर विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी उनके रिश्तेदार हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी 27 वर्षीय शेख इस्लाम के साथ उसका भाई सोहल (20), उसका साला नज़रुल उर्फ़ नदीम (43), उसकी मां सलमा बेगम (55) और उसकी बहन मामुनी (32) भी मौजूद थे। जिसमे से इस्लाम नामक व्यक्ति पर चाक़ू से जानलेवा हमला करने का भी आरोप हैं। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment