साली की किसी और से दोस्ती बर्दाश्त न कर सका जीजा, प्रेमी पर किया चाक़ू से वार

दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं। यहां साली के प्रेमी को जीजा ने कई बार चाक़ू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। युवक को चाक़ू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया,जहाँ उसका इलाज चल रहा हैं। पीड़ित युवक की पहचान अजय के रूप में हुई हैं,जो अपने परिवार के साथ मेहरचंद मार्केट लोधी कॉलोनी में रहता है। वहीं आरोपी की शिनाख्त मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई हैं।

जानकारी के अनुसार,अजय पड़ोस में रहने वाली मोहम्मद रिजवान की साली से प्रेम सम्बन्ध में था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। यह बात रिजवान को पसंद नहीं थी। रिजवान इसका कई बार विरोध भी कर चुका हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का मिलना-जुलना लगा रहता था। करीब दो महीने पहले अजय और रिजवान का झगड़ा हुआ था और रिजवान ने अजय को जान से मरने की भी धमकी दी थी। परंतु इन सबके बाद भी अजय ने रिजवान की साली से मिलना बंद नहीं किया और दोनों का बातचीत करना जारी रहा। जिसकी भनक रिजवान को लग गई।

गुस्से में देर रात रविवार को रिजवान अपने साथी गुलफाम के संग अजय के घर पंहुचा और उसे घर के बाहर बुलाकर गाली-गलौच करने लगा। जब अजय ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उस पर चाक़ू से भी जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैं। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच जारी हैं। फिलहाल आरोपी मोहम्मद रिजवान और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment