वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोलियां

मोगा
मोगा नगर-निगम के तीन बार काउंसलर रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

दूसरी ओर, मोगा हलके के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले छह महीनों से पुलिस प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष किया जाएगा।

 

Editor
Author: Editor

Leave a Comment