.दिल्ली : वॉयलेट लाइन पर 2 घंटे बाधित रही सेवाएं ,यात्रिओ को करना पड़ा समस्याओ का सामना

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे के लिए बाधित रही। पीक आवर में सेवाओं में हुई देरी से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि लगभग 12 बजे इस लाइन पर सेवाएं सामान्य हो सकीं।

इस बात की जानकारी डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। डीएमआरसी ने लिखा, वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से लेकर राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) स्टेशन के बीच ट्रेन धीमी गति से चल रही है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।

डीएमआरसी के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कई यात्रियों ने अपनी समस्याएं बताईं। एक छात्र ने लिखा कि मैं अपनी परीक्षा के लिए लेट हो गया। वहीं एक यूजर ने लिखा यह तो दिल्ली मेट्रो का रोज का काम हो गया है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment