ब्लडी डैडी के ट्रेलर रिलीज इवेंट पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Bloody Daddy) से जब फीस को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर पहले तो चौंक गए. फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘अरे देदो मुझे यार’. फिर एक्टर से ब्लडी डैडी के बजट को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने फिर मजाक-मजाक में कहा, ‘नहीं सर हमने सबको भाड़े में लेकर जियो फ्री में दे दिया पिक्चर’. शाहिद की बात पर ब्लडी डैडी के एक मेकर्स ने कहा- ‘जितना जरूरत है, उतना ओटीटी दे रहा है.’ शाहिद कपूर ने ब्लडी डैडी (Bloody Daddy Trailer) की फीस और बजट के सवालों पर जवाब देते हुए कहा, ‘अच्छा देखो, यहां पर जो तीन लोग बैठे हैं, क्या हम दुखी लग रहे हैं? बताइए हमें जरा? मैथ्मैटिक्स पर मत घुसो.’
कब रिलीज होगी ब्लडी डैडी?
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor New Movie) की नई वेब सीरीज ब्लडी डैडी में खूब सारा एक्शन और बवाल देखने को मिलने वाला है. ब्लडी डैडी में रोनित रॉय, संजय कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. एक ड्रग्स से भरे बैग की कहानी में शाहिद कपूर खूब सारा एक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं. इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल, डायना पैंटी भी नजर आने वाले हैं. ब्लडी डैडी वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 जून को रिलीज होने वाली है.