वेलकम में शमीम की घर लोटी लाश- तीन दोस्तों की दरिंदगी से दहली दिल्ली

दिल्ली के वेलकम इलाके से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहा दोस्तो ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। वैलकम थाना क्षेत्र के झील पार्क में दो युवको ने एक नाबालिक संग मिलकर युवक की निर्मम हत्या कर दी । मृतक की शिनाखत मोहम्मद शमीम के रुप में हुई है जो लकड़ी मार्किट वेलकम का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो को गिरफतार कर लिया है।

दोस्तो ने ही उतारा मौत के घाट

परिवार के आरोप है की शमीम के दोस्तो ने उसे पहले घर से बुलाया उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। गिरफतार हुए आरोपियो ने बताया की शमीम खेलने के दौरान उन्हे हमेशा परेशान करता था और विरोध करने पर भाई से पिटवाने की धमकी देता था। जिसका बदला लेने के लिए उन्होने इस हत्याकाड़ को अजाम दिया और मौका देखते ही शमीम को चाकुओ के गोद दिया । इतना ही नही शव की पहचान को छुपाने के लिए युवक के चहरे को पत्थरो से कुचल दिया और झाड़ियो में छिपा दिया .

मरने से पहले क्या कहा था शमीम ने ?

आरोपियों ने बताया की मरने से पहले शमीम ने उन्से पानी भी मांगा थी लेकिन हमने उसे पानी तक नसीब नही होने दिया । हत्या के पीछे का कारण आपसी विवाद रहा । पुलिस के अनुसार शमीम खेलने के दौरान उन्हे हमेशा परेशान करता था और विरोध करने पर भाई से पिटवाने की धमकी देता जिस कारण उन लोगो ने शमीम को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Tanisha
Author: Tanisha

Leave a Comment