यूपी भर्ती घोटाले में ईडी की एंट्री, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह समेत कई लोगों को नोटिस

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। वर्ष 2014 में 1198 पदों पर हुई भर्ती में कथित अनियमितताओं की पड़ताल के लिए ईडी की लखनऊ टीम ने आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) से जांच से जुड़े दस्तावेज और आरोप पत्र … Read more

पंजाब में AAP विधायक अमनदीप पर ED का शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पंजाब में एक साथ सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मोगा जिले में सरकारी और संस्थागत संपत्तियों के कथित धोखाधड़ी से अधिग्रहण तथा सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई है। ध्यान देने वाली बात है कि अमनदीप कौर मोगा से मौजूदा विधायक … Read more

पंजाब में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड दूसरे दिन भी जारी

होशियारपुर. पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के जोधामल रोड स्थित आवास पर मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी रही। सोमवार तड़के पांच बजे तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम घर के अंदर दाखिल हुई थी। इसके बाद से अधिकारी बाहर नहीं निकले हैं। मंगलवार सुबह … Read more

ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में टेरर फंडिंग मामले में 4 ठिकानों पर छापेमारी

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के नेटवर्क को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी के श्रीनगर जोनल ऑफिस की टीम ने आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर में चार अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है. बताया जा रहा है कि यह जांच उमर … Read more

रायपुर में ‘सुशील विला’ पर ED की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर के रवि नगर स्थित सुशील विला में दबिश दी। यह ठिकाना ज्वेलरी और जमीन कारोबारी नितिन डागा से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम दो गाड़ियों से पहुंची और विला के भीतर दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई … Read more

57 करोड़ का बकाया माफ करने के मामले में ED की कार्रवाई, गमाडा अफसरों और बिल्डर पर FIR की तैयारी

चंडीगढ़  मोहाली में जमीन सौदे में कथित अनियमितताओं और बिल्डर को करीब 57 करोड़ रुपये की देनदारी में राहत देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गमाडा (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के वरिष्ठ अधिकारियों और दिल्ली की कंपनी रेमिगेट बिल्डएस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पंजाब पुलिस … Read more

डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार

जालंधर. अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने के बाद सामने आए कथित डंकी रूट नेटवर्क की जांच के बीच ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला को ed ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है! उसे आज जालंधर में अदालत में पेश किया! इससे पहले दिसंबर 2025 में ईडी ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 ठिकानों पर … Read more

चंडीगढ़ में ₹656 करोड़ गबन मामले में ED की 14 जगह छापेमारी

चंडीगढ़. ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर तलाशी की। यह जांच हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन आदि के 645 करोड़ सार्वजनिक फंड के कथित गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में है। जांच हरियाणा पुलिस के फरवरी 2026 के एफआईआर पर आधारित है, जिसमें डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग … Read more

ED का बड़ा एक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ छापे; GMDA स्कैम में रेड

चंडीगढ़/नई दिल्ली पंजाब के मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( GMDA ) के कार्यालय में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमें तीन वाहनों में कार्यालय पहुंचीं और जांच शुरू की। अधिकारियों ने मामले से संबंधित दस्तावेजों और … Read more

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, पटियाला-मोहाली में कई ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़  पंजाब के पटियाला और मोहाली जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को छापामारी की। पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज 2 में दम वेब सॉल्यूशन नाम के ऑफिस में रेड की। अर्बन एस्टेट फेज 2 में स्को 29 में खुले इस डीएम वेब सॉल्यूशन के अंदर कॉल सेंटर का काम किया जाता था। अधिकारियों … Read more