रिटायर्ड डॉक्टर से 2.52 करोड़ की ठगी में दरोगा का भाई भी शामिल, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

ग्वालियर. भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड डॉक्टर नारायण महादेव टिकेकर को डिजिटल अरेस्ट कर 2.52 करोड़ रुपये ठगने के मामले में ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्वालियर पुलिस की टीम ने दिल्ली से चार आरोपियों को पकड़ा है। इनके बैंक खाते में ठगी की रकम में से 30 लाख रुपये गए थे। 30 लाख … Read more

कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, जांच के घेरे में रसूखदार चेहरे

डोंगरगढ़. कलेक्टर कार्यालय खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है. इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन जांच में राजनीतिक संरक्षण और रसूखदार लोगों की भूमिका सामने … Read more

भिलाई में फर्जी मृत्यु का दावा, 1.19 करोड़ रुपये की बीमा राशि निकालने का मामला सामने आया

भिलाई  दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़े एक करोड़, 19 लाख रुपये की बीमा राशि की धोखाधड़ी का राजफाश किया है। मामले में जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकासी की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपित राजेश कनोजिया (44) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। … Read more

छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

लौदाबाजार  थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्यादा रिटर्न का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये आरोपी राजस्थान के किशनगढ़ और आसपास के इलाकों से जुड़े थे और उन्होंने वीआईपी ट्रेड नाम की फर्जी कंपनी बनाकर पूरे देश में ठगी का जाल फैलाया था। … Read more

मिल का नाम बदला, रिश्तेदार के नाम करवाई रजिस्ट्री… जींद के आढ़ती से मिलर दंपति ने हड़पे सवा दो करोड़ रुपये

जींद करनाल के एक दम्पति ने जींद के एक अनाज मंडी के आढ़ती के साथ सवा 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। अनाज मंडी में आढ़ती का काम करने वाले अरविंद गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निसिंग स्थित एक राइस मिल में अनिल कुमार व उनकी … Read more

भीड़भाड़ में हुई बड़ी वारदात, रांची में जज साहब से मोबाइल चोरी कर लाखों की ठगी

रांची झारखंड की राजधानी रांची में एक हैरान करने वाली खबर आई, जहां चोरों ने जज को निशाना बनाया ओर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, जज खूंटी जिले में पदस्थापित हैं। वहीं चोरी के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 2.88 लाख रुपये की बड़ी राशि … Read more

फतेहाबाद में 54 संदिग्ध खाते और 8 करोड़ की ठगी, रिकॉर्ड न देने पर SBI के दो अधिकारियों पर FIR

फतेहाबाद  हरियाणा के फतेहाबाद जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक बड़ा और संगीन मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भूना शाखा से जुड़े 54 संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से 208 ट्रांजेक्शन किए गए, जिनके जरिए लगभग … Read more

पहले लड़कियों से करते दोस्ती, फिर फोन में उतार लेते गंदी तस्वीरें; 10 लाख की फिरौती ने खोला राज

इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उगाही करने वाले दो आरोपियों को रोहिणी जिला साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी कंपनी का कैश कलेक्शन एजेंट है जबकि दूसरा ओयो होटल का मैनेजर है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद किए … Read more

मैजिक कॉल के जरिए गृहमंत्रालय के सेवानिवृत्त सीनियर अधिकारी से की ठगी

मैजिक कॉल एप के जरिये लड़की की आवाज निकालकर ऑनलाइन ठगी का नया तरीका सामने आया है। इस एप से लड़की की आवाज निकालकर गृहमंत्रालय के सेवानिवृत्त सीनियर अधिकारी से 48 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने अधिकारी के बैचमेट की बेटी बनकर सहायता मांगने के नाम पर ठगी की। दक्षिण जिले की साइबर … Read more

फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर कारोबारी से 10 किलो सोना लूटा

राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके में पंजाब के एक सर्राफा कारोबारी से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर सुनार से 10 किलो सोना लूट लिया। जिसकी बाजार में कीमत … Read more