दिल्ली मेट्रो में लड़का-लड़की और महिला के बीच हुई तीखी नोकझोंक, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से आए दिन ऐसे वीडियो आते रहते हैं, जिससे दिल्ली मेट्रो लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। मेट्रो में कभी डांस की तो कभी अश्लील हरकत या तीखी नोकझोंक की वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है। एक बार फिर दिल्ली मेट्रो से झगड़ा करते हुए की एक ​महिला का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर एक लड़के और लड़की की अन्य महिला से तीखी नोकझोंक हो जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/Cw2zhabu6KH/

वीडियो एक लड़की मेट्रो में खड़ी है और एक लड़का और लड़की सीट पर बैठे हैं। दूसरी लड़की उन्हें शिफ्ट होने को कहती है तो इसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। उनके बीच धक्का—मुक्की होती है और जोरदार बहस होती है।

लड़का और लड़की के साथ दूसरी महिला की बहसबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना का किसी ने सामने वाली सीट पर बैठे शख्स ने पूरा वीडियो बनाया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

Harnam
Author: Harnam

Leave a Comment