छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा कैसे निर्दोषों की जान ले रही है और इसी वजह से समाज में असहिष्णुता का स्तर चिंताजनक हो गया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सामने आया हैं। यहाँ शादी समारोह में खाने को लेकर तीखी बहस ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमे दो युवको की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना 3 मई की रात सराय हृदय शाह गांव में हुई, जहां एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। मृतको की शिनाख्त 18 वर्षीय रवि और 17 वर्षीय आशीष के रूप में हुई हैं। जो गौरीगंज के राजगढ़ लोढ़न का पुरवा गांव के रहने वाले थे।
पुलिस के मुताबिक, बारात अमेठी जिले के बलभद्रपुर गांव से आई थी और दूल्हा गांव के प्रधान राम जियावन वर्मा का बेटा था। बारात के स्वागत में भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें तंदूरी रोटी के बटवारे को लेकर विवाद हो गया। रवि और आशीष बारात में लड़की पक्ष की ओर से मेहमान बनकर आए थे। खाने के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। जो देखते ही देखते हिंसक हो उठा और खतरनाक रूप ले लिया। दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
झगडे के दौरान रवि और आशीष पर जानलेवा हमला किया गया, जिस वजह से दोनों को काफी गंभीर चोटें आई। दोनों को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन दोनों की रस्ते में ही मौत हो गई। अमेठी की पुलिस ने बताया कि मृतको के परिजनों की शिकायत पर छह लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। इन छह आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 191(2) और 191(3) (ग़ैर-इरादतन हत्या), 190 (हमला), 115(2) (साझा इरादा), 352 (गैर-कानूनी बल प्रयोग) और 103(1) (सामूहिक हिंसा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।