झोलाछाप डॉक्टर के इश्क़ में पड़ी दो बच्चो की मां

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले एक हैरतंगेज मामला सामने आया हैं। यहां एक महिला इलाज कराते-कराते झोलाछाप डॉक्टर के प्रेम में पड़ गई और अपने बच्चों को छोड़कर भाग गई। आरोप हैं कि महिला घर से कैश और जेवरात भी चुराकर ले गई हैं।

जानकारी के अनुसार, यह मामला चौक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला की शादी 11 साल पहले भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 9 और 6 साल है। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाना शुरू किया। इलाज लंबा चला तो डॉक्टर का आना-जाना घर में बढ़ गया, इस दौरान महिला और डॉक्टर के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।

जिसके बाद महिला अपने दो बच्चों को ससुराल में छोड़कर डॉक्टर के संग फरार हो गई। परिजनों का आरोप हैं कि झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को बहला-फुसलाकर और डरा धमका कर भगा ले गया है साथ ही वह अपने साथ करीब दो लाख रूपये नगद व जेवरात भी चुरा ले गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और महिला की तलाश जारी हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment