म्यूजिक बजाने के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या,चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। यहां 18 वर्षीय एक युवक की चाक़ू से गोंदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक एक डीजे की दुकान में काम करता था। घटना शनिवार शाम बढ़ौला गांव की हैं। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिकों को पकड़ा हैं। मृतक की पहचान भीम सेन (18) के रूप में हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी मां सुशीला और दादी के साथ बढ़ौला गांव में रहता था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उत्तरी पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को बढ़ौला गांव में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक परिजन घायल युवक को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,तो सामने आया कि शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर भीम सेन की कुछ लड़कों से मामूली बहस हो गई थी। अगले दिन यानि शनिवार शाम को उसमें से एक लड़का उसके घर आया और मामले की सुलह करने के बहाने उसे पार्क की ओर ले गया। उस दौरान बीच रास्ते में अन्य लड़के भी मिल गए और उनके बीच उसी बात को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते वह बहस इतनी बढ़ गई कि उस बहस ने हिंसक रूप ले लिया। उसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने देर रात जहांगीरपुरी इलाके में छापेमारी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि चारों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि वारदात में कुछ अन्य आरोपी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment