प्रदेश को मिलेगी नई सौगात: इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, 23 करोड़ होंगे खर्च

पानीपत 
पानीपत शहर के लोगों के लिए खुशखबरी आई है। यहां जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रमोद विज के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में नए फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। 

बताया जा रहा है कि यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरलल नहर के पास, जाटल रोड-रिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा। प्रमोद विज ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से होगा। हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से न केवल ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment