हिमाचल प्रदेश में दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी कर एक अनोखी परंपरा को फिर से जिंदा किया है। यह शादी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में हुई, जहां दोनों भाइयों ने एक ही युवती के साथ विवाह किया। इस प्रथा को “उजला पक्ष” कहा जाता है, जिसमें एक महिला दो या अधिक भाइयों की पत्नी बनती है। यह परंपरा सदियों पुरानी है और इसका उद्देश्य संयुक्त परिवार को बनाए रखना और संपत्ति के बंटवारे से बचना है।
इस मामले में, दोनों भाई शिक्षित हैं और उनमें से एक सरकारी विभाग में काम करता है, जबकि दूसरा विदेश में नौकरी करता है। दोनों भाइयों और लड़की के परिवार ने इस शादी के लिए अपनी सहमति दी है और पूरे गांव ने इस अनोखी शादी को धूमधाम से मनाया।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर बसे हट्टी जनजाति के लोगों में यह प्रथा प्रचलित है। हालांकि, भारतीय कानून के अनुसार, बहुपति प्रथा को अपराध माना जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इसे कानूनी मान्यता प्राप्त है। यह परंपरा अब लगभग समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इस ताजा मामले ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है। हालांकि, हमारे भारतीय कानून के अनुसार यह अपराध माना जाता हैं।