दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर लिया यू-टर्न, झमाझम हुई बारिश

दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर अचानक बदलाव दिखाया है। बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश ने दिल्ली का मौसम सुहाना कर दिया। एनसीआर के कई शहरों में भी बादल मंडराते दिखे। नोएडा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का नजारा रहा। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आसपास बारिश के दौरान खासा रोमांचक माहौल देखने को मिला।

मंगलवार को दिल्ली में सितंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक, यानी 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम, 24.4 डिग्री सेल्सियस recorded किया गया। हवा में नमी का स्तर 48 से 89 प्रतिशत के बीच रहा।

बुधवार के लिए मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद थी। मानसून अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन अभी पूरी तरह अलविदा नहीं कह रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 10 दिनों से दिल्ली में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। सामान्य तौर पर दिल्ली से मानसून सितंबर के आखिरी हफ्ते तक विदाई ले लेता है, लेकिन इस बार हल्की बारिश की संभावना बरकरार है। स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण 17 और 18 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है।
Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment