देश में हैवानियत की हदें इतनी ज्यादा पार हो गई हैं कि हैवान अब बच्चो के साथ मासूम जानवरो को भी अपने हवस का शिकार बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। सैनी थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में 25 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने भैंस के छह महीने के बच्चे (पड़िया) के साथ बर्बरता की।
पीड़ित मवेशी की मालकिन उर्मिला देवी ने सैनी कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि रविवार को गांव का ही युवक पारसनाथ उनके पशुबाड़े में घुस आया और छह महीने की पड़िया के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने पड़िया को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया।
इस घटना की जानकारी तब हुई जब अगली सुबह उर्मिला को मवेशी के पास एक पर्स पड़ा मिला। उर्मिला को पर्स में आरोपी पारसनाथ के पहचान से जुड़े कागजात मिले थे। पड़िया की स्थिति देखी गई तो गंभीर हालत सामने आई। इसके बाद पीड़िता महिला ने तत्काल सैनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पशु चिकित्सक से मवेशी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और आरोपी की तलाश जारी हैं।