पत्नी से दूर रहने के लिए कहने पर सरफिरे युवक ने किया दंपति का क़त्ल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एकतरफा प्यार में पागल सरफिरे युवक ने दंपती पर हथौड़े से हमला कर दिया और दोनों को मरा हुआ समझकर कातिल ने हैवानियत व इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। इतना ही नहीं बल्कि खून से लथपथ महिला से दुष्कर्म भी किया और फरार हो गया। घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके की हैं। आरोपी की शिनाख्त रायबरेली निवासी अखिलेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले अखिलेश गुरुग्राम में रहता था और वहां उसकी मुलाकात झांसी निवासी व्यक्ति से हुई। एक ही राज्य का होने के कारण दोनों में बातचीत शुरू हो गई और एक- दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। कुछ समय पहले ठेकेदार ने दोनों को दिल्ली बुला लिया। दोनों दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते थे और अगल-बगल कमरा लेकर रहते थे। दोनों कटवारिया सराय में रहने लगे। इस बीच झांसी निवासी व्यक्ति की पत्नी से अखिलेश की बातचीत होने लगी, वहीं अखिलेश महिला पर गंदी नज़र रखने लगा था। इस बात का पता चलने पर उस व्यक्ति ने अखिलेश को हिदायत दी और उस से बातचीत बंद कर दी। जब महिला ने भी अखिलेश को खुद से दूर रहने के लिए कहा तो वह बौखला उठा।

उस दौरान अखिलेश को शक हुआ कि महिला का संपर्क किसी और व्यक्ति से हैं। जिस वजह से वह उसे नज़रअंदाज़ कर रही हैं। इसी के चलते अखिलेश ने बदलने की भावना मन में बना ली। जिस कारण उसने 20 मई की सुबह दोनों पर हथौड़े से हमला किया और अपनी हैवानियत को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अखिलेश का फोन बंद था। हत्या के अगले दिन उसके मोबाइल की लोकेशन रायबरेली से मिली और अगली लोकेशन महाराजगंज, यूपी दिखाई दी। जिसके बाद किशनगढ़ थाना प्रभारी श्रीनिवास राजौरा व स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विजय बालियान की टीम ने रायबरेली पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अखिलेश नेअपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment