आपसी रंजिश के चलते तीन हमलावरों ने नाबालिक लड़के पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। जहां एक नाबालिक लड़के पर तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 17 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई हैं। यह वारदात सोमवार रात की हैं। बताया जा रहा हैं आर्यन को करीब दो गोलियां लगी हैं और उसका सिविल लाइन्स स्थित ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, आर्यन अपनी मां के साथ एमसीडी कॉलोनी में रहता हैं। रात में मां अपने बेटे आर्यन, परिचित रंजीता और निखिल के संग एमसीडी कॉलोनी के मुख्य गेट फुट ओवर ब्रिज के पास फुटपाथ पर खड़ी थीं। सभी घर की ओर जा रहे थे। मां ने बताया कि उसी दौरान जहांगीरपुरी के रहने वाले तीन लड़के लड्डू, शमशेर और शानू वहां आए और ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिसमे आर्यन को दो गोलियां लगी। वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 :14 बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को सिविल लाइन्स स्थित ट्रॉमा सेंटर से एक नाबालिग को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह वारदात आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया हैं। हालांकि, पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment