हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन लोगों की मौत

हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी पर सवार तीन लोगों की जान चली गई। टक्कर के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम धौलाना के देहरा गांव निवासी आलिम (32 वर्ष), हसनपुर गांव निवासी उमेश पाल (58 वर्ष) और देहरा निवासी सचिन (28 वर्ष) एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ कचहरी किसी कार्य से गए थे। वहां से लौटते समय, जब उनकी स्कूटी सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में आलिम की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल उमेश पाल और सचिन को तत्काल सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तीनों व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ कचहरी गए थे और वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment