बालू के विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगो की गोली मारकर हत्या

बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा हैं कि बालू के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया, वारदात की वजह से इलाके में हंगामा मच गया। घटना शनिवार सुबह की हैं।

जानकारी के अनुसार, दो परिवारों के बीच काफी दिनों से कहासुनी हो रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह दोनों परिवारों के बीच बालू को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर गोलीबारी की गई। जिसमे से तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,दो अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए।

पुलिस को इस वारदात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि, गोली लगने से दो घायलो को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपियों की तलाश जारी हैं। पुलिस का दावा हैं कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment