उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। यहां बुधवार रात आए तेज़ आंधी-तूफ़ान के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतको की पहचान 42 वर्षीय जितेन्द्र वर्मा और 45 वर्षीय ओम प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना लखनऊ-बलिया हाईवे पर रामपुर क्षेत्र में एक ढाबे के पास घटित हुई। जहां अचानक तेज हवाओं की वजह से सड़क किनारे खड़ा पेड़ उखड़कर कार पर गिर गया। बताया जा रहा हैं कि कार सवार दोनों व्यक्ति अपने किसी निजी कार्य के लिए जा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगो ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत ही राहत का कार्य शुरू किया गया। पेड़ को हटवाने के लिए बुलडोजर मंगवाया गया और मार्ग को कुछ ही घंटों में साफ कर किया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आस-पास के लोगो ने बताया कि यह क्षेत्र अक्सर आंधी-तुफानो के चपेट में आता रहता हैं,लेकिन सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ो की छटाई व कटाई ना होने के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। आपको बता दें, ऐसी ही एक घटना एक हफ्ते पहले दिल्ली के जफरपुर कला इलाके में हुई थी। जहाँ एक पेड़ एक मकान पर गिर गया। इस हादसे में 3 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दिल्ली के छावला में एक घर की छत गिरने से 4 लोग मलबे के नीचे दब गए थे।