उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहाँ पैसो के विवाद में दो बेटो ने अपनी ही पिता की हत्या कर दी। घटना बरदह थाना के अजाऊर गांव की हैं। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजेन्द्र राजभर के रूप में हुई हैं। वहीं आरोपियों की शिनाख्त अमित और सुमित के रूप में हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र की पत्नी सियादेवी ने बताया कि उनके पडोसी विनोद राजभर की बेटी की दो दिन बाद शादी हैं,जिसके लिए विनोद की पत्नी उन्हें शादी का निमंत्रण देने के लिए आई थी। पडोसी विनोद ने सियादेवी के घर की शादी में कुछ बर्तन दिए था। अब ऐसे में उनकी बेटी की शादी में भी कुछ उपहार दिया जाना था और इसी के लिए जब सियादेवी ने पति राजेन्द्र से 32 सौ रुपये मांगे तो वह उसे पीटने लगा।
माँ को पीटता देख, दोनों बेटे मौके पर पहुंच गए और पिता पर हमला कर दिया। आरोप हैं कि अमित और सुमित ने कुल्हाड़ी और चाकू से चारपाई पर लिटा कर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव के अंतिम संस्कार की भी तैयारी कर ली थी। लेकिन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी,उसी समय पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई पिता का शव छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा हैं कि राजेंद्र अपना खेत भी बेच रहा था, जिसको लेकर दोनों पुत्र नाराज़ थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।