मोटापे का मज़ाक उड़ाने पर दोस्त संग मिलकर दो युवको को मारी गोली

आपने ऐसे कई लोग देखे होंगे जो लोगो के रंग,रूप और शरीर का मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन यह मज़ाक कभी-कभी इतना भारी पड़ जाता है कि लोगो की जान भी खतरे में आ जाती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आया हैं। यहां ओवरवेट को लेकर उड़ाए गए मजाक से नाराज युवक ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस वजह से दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान अनिल चौहान और शुभम चौहान के रूप में हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना गुरुवार को खजनी थाना क्षेत्र में हुई थी। जहाँ बेलघाट निवासी अर्जुन चौहान अपने चाचा के साथ मंदिर के पास आयोजित एक सामुदायिक भोज में शामिल होने के लिए गया था। भोज के दौरान मंजहरिया गांव के निवासी अनिल चौहान और शुभम चौहान ने अर्जुन के मोटापे को लेकर मजाक उड़ाया और उसे ‘मोटू’ कहकर चिढ़ाया। इस मज़ाक का बदला लेने के लिए अर्जुन ने अपने साथी आसिफ खान के साथ मिलकर दोनों को सबक सिखाने साजिश रची।

भोज ख़त्म होने के बाद अर्जुन और आसिफ ने हाईवे पर अनिल और शुभम का पीछा किया,लेकिन वह पहले प्रयास में असफल रहे। बाद में टेनुआ टोल प्लाजा के पास उनकी कार को रोककर दोनों को बाहर खींचा और गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमे दोनों को गोली लगी और वे घायल हो गए। गोलियों की आवाज़ सुनकर राहगीर मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत अब ठीक हैं और वह अब खतरे से बाहर हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और घटनस्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शुभम चौहान के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज की और आरोपी अर्जुन गिरफ्तार कर लिया गया हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Office Desk
Author: Office Desk

Leave a Comment