फरीदाबाद में सूटकेस में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश,शव की नहीं हो पाई पहचान

फरीदाबाद के मवई गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ पुलिस को मवई गांव के पास झाड़ियों में से एक लाल रंग का सूटकेस मिला हैं। जिसमे एक महिला के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे, सिर धड़ से अलग और अर्धनगन अवस्था में था। इस घटना से पुरे गांव में हड़कंप मच गया।

इस घटना की जानकारी पुलिस को बुधवार दोपहर को एक पीसीआर कॉल के जरिए दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंच जाती हैं और फोरेंसिक टीम बुलाकर सूटकेस की जांच करती हैं। सूटकेस खोलने पर पुलिस को महिला जिसकी उम्र का अंदाजा लगभग 25 वर्ष आंकी जा रही हैं उसका सर कटा हुआ शव बरामद हुआ था। उसके हाथ पाँव रस्सी से बंधे हुए थे साथ ही वह अर्धनगन अवस्था में थी।

महिला के शव को सीमेंट के कट्टे में रखकर सूटकेस को बंद किया गया था। महिला का धड़ बुरी तरह से सड़ गया था जिस कारण शव की पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं यह सूटकेस करीब सप्ताह पहले ही झाड़ियों में फेंका गया होगा लेकिन लोगो की उस पर नज़र नहीं गई और दुर्गंध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल खेड़ीपुल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव मामले की जांच कर रही हैं।

Narender Dhawan
Author: Narender Dhawan

Leave a Comment