कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर वाहन ने दंपती को रौंदा, हादसे में दोनों की मौत

दिल्ली के कश्मीरी गेट फ्लाईओवर से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया हैं। जहाँ शादी समारोह से लौट रहे दंपति को एक वहान ने रौंद दिया। घटना सोमवार देर रात की हैं। मृतको की शिनाख्त देवली गांव, संगम विहार निवासी धर्मेंद्र सिंह (37) और इनकी पत्नी रेनू देवी (32) के रूप में हुई हैं।

इस हादसे की सूचना राहगीरों ने रात करीब 11:30 बजे पुलिस को दी। जिसके बाद कश्मीरी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया हैं। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी रेनू देवी, बुजुर्ग मां, दो बेटे और एक बेटी है। जांच के दौरान पता चला कि धर्मेंद्र सोमवार को करावल नगर में अपने मौसा के बेटे की शादी में गए थे। जहां से दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे कश्मीरी गेट यमुना पुल के ऊपर पहुंचे उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया,जहाँ दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच कर रही हैं।

Kajal Prajapati
Author: Kajal Prajapati

Leave a Comment